- मैन ऑफ द मैच चुने गए रौनक
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित टर्फ क्रिकेट मैदान पर एस टॉपर्स और एचसीपीएस हरिकेंस के बीच छह ओवर का मैच हुआ। इसमें एस टॉपर्स ने एचसीपीएस हरिकेंस को पांच विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी हरिकेंस ने चार विकेट पर 72 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाबी पारी में एस टॉपर्स की टीम ने 4.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।
हरिकेंस के लिए दर्श कौशल ने 14 गेंदों पर 32 रन बनाए। वहीं शुभम शर्मा ने 12 गेंदों पर 32 रन की पारी खेली। टॉपर्स के लिए आर्य, दक्ष और अमन को एक-एक विकेट मिला। जवाब में टॉपर्स के रौनक ने महज नौ गेंदों पर 27 और नैतिक भारद्वाज ने 4 गेंदों पर 18 रन बनाकर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित कर दी। हरिकेंस के लिए जियान ने तीन और आदित्य ने एक विकेट लिया। रौनक को उनकी पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।