-अयदीन खान बने मैन ऑफ द मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-86 स्थित इंडोर क्रिकेट स्टेडियम में रियान यंग-11 ने रावत अकादमी को 64 रन से मात दी। 40 ओवर के मुकाबले में रियान यंग-11 ने 5 विकेट खोकर 295 रन बनाए। चिराग तिवारी ने 68, निखिल ने 55 और अयदीन खान ने 62 रन की पारी खेली। रावत क्रिकेट अकादमी के प्रथम, आरव, ओमांश और अभी ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।
जवाब में रावत अकादमी की टीम निर्धारित ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 231 रन ही बना सकी। दिपित और यश ने 42-42, तन्मय और समर्थ ने 32-32 रन का योगदान दिया। रियान यंग-11 के निवान ने तीन, ललित और अर्जुन ने दो-दो व अयदीन ने एक विकेट हासिल किया। हरफनमौला प्रदर्शन करने वाले अयदीन खान को मैन ऑफ द मैच चुना गया।