फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मुख्यालय के सामने किया प्रदर्शन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की हड़ताल शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने जिला मुख्यालय के सामने जोरदार प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण की नीति बनाकर पक्का करना, हर 400 की आबादी पर एक सफाई कर्मचारी की नियुक्ति, मृतक कर्मचारियों के परिजनों को स्थायी नौकरी, दुर्घटना में मृत्यु पर 50 लाख और सामान्य मृत्यु पर 20 लाख रुपये मुआवजा शामिल हैं। इसके अलावा सेवानिवृत्ति पर एकमुश्त 10 लाख रुपये और ग्रेच्युटी देने की भी मांग उठाई गई।
विज्ञापन


प्रदर्शन की अध्यक्षता वरिष्ठ उपप्रधान महेंद्र मानढोतिया ने की। सभा को संबोधित करते हुए यूनियन नेताओं ने सरकार पर कर्मचारियों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब सफाई का काम स्थायी है तो कर्मचारियों को भी नियमित किया जाना चाहिए।

नेताओं ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था बनाए रखना बेहद जरूरी है, लेकिन कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन तक नहीं मिल रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि कई विभागों में कर्मचारियों से पूरे महीने काम लिया जाता है, लेकिन समय पर वेतन नहीं दिया जाता।
विज्ञापन


सभा में सीटू जिला सचिव वीरेंद्र सिंह डंगवाल समेत कई वक्ताओं ने सरकार से जल्द मांगें पूरी करने की अपील की। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें