फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिगांव बाजार में उड़ाई जा रहीं नियमों की धज्जियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। लगभग 84 गांवों का बाजार कहें जाने वाले तिगांव गांव के बाजार में इन दिनों कोविड-19 के नियमों की जमकर धज्ज्यिां उड़ाई जा रही है। सब्जी मंडी सुबह चार बजे शुरू हो जाती है। जिसके बाद लगभग छह बजे बाजार खुल जाते हैं। सुबह से ही किसान, आढ़ती और खरीदारों की भीड़ रहती है। देखते ही देखते हालात ऐसे हो जाते हैं कि वहां से वाहन तो दूर की बात पैदल निकलने के लिए भी लोगों को मशक्कत करनी पड़ रही हैं। वहीं ज्यादातर लोग तो मास्क भी नहीं पहनते हैं।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के समय में भी बाजार का माहौल दीपावली व होली पर्व पर की जाने वाली खरीदारी जैसा हो जाता हैं। वहीं अधिकतर दुकानदारों व उनके वर्कर के पास मास्क भी नहीं थे। इसके अलावा दुकानों पर रखा जाने वाला सैनिटाइजर भी नदारद मिला। ग्राहक एक-दूसरे के करीब होकर खड़े रहे। ऐसे में कहंी न कहीं यहां पर हर समय महामारी फैलने का खतरा बना रहता है।
वर्जन-
ग्रामीण क्षेत्र में लोग कोरोना महामारी को हल्के में रहे हैं। इसके लिए ग्रामीणों को सख्ती के साथ-साथ जागरूक करना होगा। अन्यथा स्थिति गंभीर हो जाएगी। - धीरज अधाना, निवासी तिगांव अधाना पट्टी
विज्ञापन

हमने स्थिति को देखते हुए बाजार में आना बिलकुल बंद किया हुआ है। अगर किसी सामान की जरूरत होती है, तो गलियों में आने वाले लोगों से ही ले लेते हैं। - सुनील सरधाना, पहलादपुर
यह बात जायज है कि ग्रामीण क्षेत्र में कोविड-19 की पालना नहीं हो पा रही हैं। इसके लिए प्रशासन के साथ ग्रामीण संगठनों को जागरूकता के लिए आगे आना चाहिए। - तेजसिंह अधाना, सदस्य ब्लॉक समिति
मैं बाजार के समय में जाकर स्वयं ग्रामीण ग्राहकों व दुकानदारों को जागरूक करता हूं। कई बार बाजार में बगैर मास्क के पहुंचने वालों को मास्क भी दिए गए, लेकिन इसके बाद भी लोगों के मन में इस बीमारी का कोई डर नहीं है। - रिंकू जौडला, सरपंच तिगांव अधाना पट्टी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें