फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आरएस इलेवन की टीम सात विकेट से जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। पाली स्थित रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी में 25वां रजत जयंती नगद मिक्स कॉरपोरेट कप टूर्नामेंट खेला गया। इसमें आरएस इलेवन की टीम ने फरीदाबाद मेवरिक्स को 7 विकेट से हराया। टीम की ओर से ललित यादव 73 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच रहे।
विज्ञापन

फरीदाबाद मेवरिक्स की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए। टीम की ओर से जीतू ने 56 और मोहित ने 40 रन बनाए। आरएस इलेवन की ओर से गेंदबाजी करते हुए अमित पवार ने 2 जबकि राम त्रिपाठी, दीपक पवार और सनी दयाल को एक-एक विकेट लेने में सफलता मिली। लक्ष्य का पीछा करते हुए आरएस इलेवन की टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाकर मैच सात विकेट से जीत लिया। टीम की ओर से ललित यादव ने 73 और अशोक भारद्वाज ने 29 रन बनाए। फरीदाबाद मेवरिक्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए प्रभाकर यादव ने 2 व रोहित ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें