संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। खेल विभाग की ओर से सेक्टर-31 स्थित इंडोर स्टेडियम में बुधवार को तलवारबाजी खेल नर्सरी के लिए ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए विभिन्न आयुवर्ग के 25-25 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।
जिला खेल अधिकारी आशा रानी ने बताया कि विभाग की ओर से तलवारबाजी खेल नर्सरी को शुरू करने का निर्णय लिया गया है। इसमें जिले के 25 बेहतरीन तलवारबाजों का ट्रायल के आधार पर 8 से 14 तथा 15 से 19 आयुवर्ग में चयन किया जाएगा। इसमें रूचि रखने वाले खिलाड़ी बुधवार को तीन बजे सेक्टर-31 स्थित इंडोर स्टेडियम में संपर्क कर सकते हैं। ट्रायल देने आने वाले खिलाड़ी अपना आधार कार्ड व जन्म प्रमाण पत्र लेकर आए। 8 से 14 आयुवर्ग के खिलाड़ियों को प्रति महीने 2000 और 15 से 19 वर्ष के खिलाड़ियों को 3000 रुपये मासिक छात्रवृत्ति के रूप में दिए जाएंगे।