फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: गैस का बिल अपडेट कराने के नाम पर साढ़े 21 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
कनेक्शन कटने का डर दिखा लिंक से भुगतान करने को कहा, क्लिक करते ही फोन हैक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। अडानी गैस का बिल अपडेट नहीं कराने पर गैस कनेक्शन काटने की चेतावनी देकर साइबर ठगों ने सेक्टर-23ए निवासी एक व्यक्ति से 21 लाख 49 हजार 118 रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने बुधवार को पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-23ए निवासी जयकिशन शर्मा ने बताया कि 11 अक्तूबर को उनके व्हाट्सएप पर अडानी टोटल गैस लिमिटेड की ओर से नोटिस जैसा संदेश आया था। इसमें कहा गया था कि यदि गैस का बिल अपडेट नहीं किया गया तो कनेक्शन काट दिया जाएगा। इसके बाद उनके पास दो मोबाइल नंबरों से एसएमएस और कॉल आने शुरू हो गए। आरोप है कि इन नंबरों से उन्हें लिंक भेजे गए। जैसे ही उसने क्लिक किया उनका मोबाइल हैक हो गया।
विज्ञापन

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि इसी दिन कई खातों से 17,73,350 रुपये कट गए। इसके अलावा क्रेडिट कार्ड से सूरत स्थित क्रोमा स्टोर पर 1,98,769.30 रुपये का लेनदेन हुआ। शिकायतकर्ता के मुताबिक, इन सभी संदिग्ध लेनदेन के कारण उसे कुल 21 लाख 49 हजार 118 रुपये ठगी हुई है। एनआईटी साइबर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर 14 अक्तूबर को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सावधान रहे
फोन पर गैस कनेक्शन कटने या बकाया भुगतान के नाम पर व्हाट्सएप पर आने वाले अनजान लिंक पर क्लिक न करें। किसी भी भुगतान या बिल संबंधी सूचना की पुष्टि संबंधित गैस कंपनी के आधिकारिक माध्यम से ही करें। किसी भी तरह की चूक होने पर साइबर ठगी हो सकती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें