फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नगर निगम के नए भवन के लिए 20.32 करोड़ रुपये मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
लघु सचिवालय की तर्ज पर आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा भवन, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़ । नगर निगम कार्यालय के नए भवन के निर्माण के लिए हरियाणा सरकार ने 20 करोड़ 32 लाख रुपये की राशि मंजूर कर दी है। नए भवन में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को बेहतर कार्यस्थल मिलेगा। साथ ही, शहरवासियों को भी निगम से संबंधित कार्यों के लिए एक ही छत के नीचे सुविधाएं मिल सकेंगी। जल्द ही भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


विधायक मूलचंद शर्मा ने इस परियोजना को मंजूरी देने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि नगर निगम का वर्तमान कार्यालय भवन लंबे समय से खस्ता हालत में है। इसे देखते हुए उन्होंने पिछली योजना के दौरान मुख्यमंत्री के समक्ष नए भवन के निर्माण का प्रस्ताव रखा था। उन्होंने बताया कि शनिवार को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित हाई पावर वर्क्स कमेटी की बैठक में इस परियोजना को शुरू करने पर सहमति बनी। नगर निगम की ओर से भवन निर्माण के लिए पहले दो बार टेंडर जारी किए गए थे, लेकिन किसी कंपनी या ठेकेदार ने आवेदन नहीं किया। अब एक कंपनी ने टेंडर ले लिया है और सरकार के साथ निर्माण कार्य शुरू करने को लेकर सहमति बन गई है। ऐसे में जल्द ही आगे की प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें