फरीदाबाद। बिजली निगम की ओर से मरम्मत कार्य के चलते सोमवार को कई इलाकों में पांच घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक 220 केवी सबस्टेशन से जुड़े पांच फीडरों पर कटौती होगी। इससे एनटीपीसी, जेल, बल्लभगढ़, हाउसिंग बोर्ड और सेक्टर-3 के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। संवाद