फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: भूजल भवन में हुआ गोलमेज सम्मेलन का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद में वार्षिक उद्योग सर्वेक्षण को लेकर की गई चर्चा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एनआईटी-4 स्थित भूजल भवन में भारत सरकार के सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (चंडीगढ़) के क्षेत्रीय कार्यालय ने एक गोलमेज सम्मेलन आयोजित किया। कार्यक्रम में फरीदाबाद में वार्षिक उद्योग सर्वेक्षण (एएसआई) 2024-25 और 2025 के पूंजीगत व्यय सर्वेक्षण पर चर्चा हुई।
चर्चा का उद्देश्य उद्यमियों और राष्ट्रीय सांख्यिकी के अधिकारियों के बीच समन्वय स्थापित करना रहा ताकि पूंजीगत व्यय और उद्योग सर्वेक्षण को आसान बनाया जा सके। कार्यक्रम में चंडीगढ़ के उप महानिदेशक एवं क्षेत्रीय प्रमुख दीपक मेहरा ने भारत सरकार के नीति निर्माण और आर्थिक नियोजन में एएसआई और कैपेक्स सर्वेक्षण के आंकड़ों की भूमिका को बताया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा समय पर सटीक आंकड़े एकत्र करने में उद्योग जगत के सहयोग की बड़ी भूमिका है, जो राष्ट्रीय स्तर पर साक्ष्य-आधारित निर्णय लेने की रीढ़ है। इसके अलावा कोलकाता के उद्यम सर्वेक्षण प्रभाग के अधिकारियों ने भी वर्चुअल माध्यम से वार्षिक उद्योग सर्वेक्षण (एएसआई) और पूंजीगत व्यय सर्वेक्षण पर कई महत्वपूर्ण चीजें बताई।
विज्ञापन


सम्मेलन में विभिन्न उद्योग संघों और उनकी सदस्य इकाइयों के लगभग 50 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान कार्यक्रम में जिले के लघु उद्योग महासचिव अमृत कोचर, आईएएमएसएमई के कार्यकारी निदेशक परमिंदर सिंह और डीएसओ परवेश कटारिया और सलीम मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें