फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच खिलाड़ी लेंगे हिस्सा, 10 अक्तूबर से शुरू होगी प्रतियोगिता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। आगामी 10 से 14 अक्तूबर तक चलने वाली राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में फरीदाबाद के पांच खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। उड़ीसा के भुवनेश्वर में होने वाली इस 40वीं जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पांचों खिलाड़ी हरियाणा की ओर से जा रहे 145 खिलाड़ियों के दल का हिस्सा होंगे।
विज्ञापन


मीडिया खेल प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि फरीदाबाद से बालक वर्ग में चार जबकि बालिका वर्ग में एक खिलाड़ी भाग लेगी। इनमें 20 वर्षीय नकुल 110 मीटर बाधा दौड़ में होंगे। वहीं, 18 वर्षीय उमेश दास 100 मीटर दौड़ में होंगे। इसके अलावा देव डिस्कस थ्रो और 14 साल के दक्ष ट्रायथलॉन में भाग लेंगे। वहीं, बलिका वर्ग में वृष्टि तेवतिया 14 साल आयु वर्ग में 60 मीटर दौड़ में भाग लेंगी। सभी मुकाबले भुवनेश्वर के कलिंग स्टेडियम में खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें