फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रॉकी हत्याकांड: वर्चस्व को लेकर रहती है दोनों गुटों में लड़ाई

विज्ञापन
मृतक रॉकी का फाइल फोटो । - फोटो : Faridabad
विज्ञापन
फरीदाबाद। गांव नचौली में बृहस्पतिवार को चली ताबड़तोड़ गोलियां केवल एक हत्या के लिए नहीं, बल्कि वर्चस्व को कायम रखने के मकसद से भी चलाई गई हैं। ग्रेटर फरीदाबाद में सक्रिय फ्रैक्चर गैंग व अन्नी-बिन्नी गैंग के बीच वर्चस्व को लेकर अक्सर गैंगवार होती रही है। दोनों पक्षों का यह झगड़ा ग्रेटर फरीदाबाद के इलाके में अपना दबदबा कायम रखने और दबाव बनाए रखने को लेकर रहता है।
विज्ञापन

शुरुआती दिनों में दोनों पक्षों में केवल कहासुनी व हल्की मारपीट तक ही मामला टल जाता था। 23 फरवरी 2020 को बिन्नी के बड़े भाई अन्नी व उसके साथी भूरा पर वर्ल्डस्ट्रीट के पास ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गई थी। गोली कांड का आरोप फ्रैक्चर गैंग पर था। इसमें मुख्य रूप से रॉकी के बड़े भाई कुलभूषण उर्फ कुल्लू पर आरोप लगाए गए थे। इस गोलीकांड में अन्नी की मौत हो गई थी, जबकि भूरा का एक पैर काटना पड़ा था।
कुछ दिनों पहले ही अपराध शाखा ने कुलभूषण को काबू किया था। अन्नी की मौत के बाद से बिन्नी उसकी मौत का बदला लेना चाहता था। इसी रंजिश के चलते नचौली निवासी रॉकी की बृहस्पतिवार देर रात आधा दर्जन से अधिक हमलावरों ने 16 गोलियां मारकर हत्या कर दी। हमले में मृतक के पिता ने गोली चलाने वालों में बिन्नी का नाम प्रमुखता से लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें