फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नीट के लिए सुरक्षा व्यवस्था रहे पुख्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
निगरानी के लिए डीसीपी एनआईटी उत्तम को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। 21 जून को होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-2026) के निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए फरीदाबाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा की सुरक्षा और कानून व्यवस्था की निगरानी के लिए डीसीपी एनआईटी उत्तम को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने शनिवार को केएल मेहता कॉलेज में पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

बैठक में एसीपी बल्लभगढ़, तिगांव, सेंट्रल, एनआईटी, ओल्ड फरीदाबाद और सराय सहित संबंधित थाना प्रबंधक, चौकी प्रभारी व अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। डीसीपी उत्तम ने अधिकारियों को परीक्षा के दौरान सुरक्षा, गोपनीयता और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिले के 19 परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। प्रत्येक अभ्यर्थी की चेकिंग की जाएगी ताकि किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या प्रतिबंधित सामग्री को परीक्षा केंद्र में ले जाने से रोका जा सके। परीक्षा केंद्रों और आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन


परीक्षा के दिन यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के निर्देश
डीसीपी ने होटल, गेस्ट हाउस, धर्मशालाओं, साइबर कैफे, प्रिंटिंग और फोटोकॉपी सेंटरों की निगरानी बढ़ाने व बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर विशेष चेकिंग करने के निर्देश दिए। वहीं ट्रैफिक पुलिस को भी परीक्षा के दिन यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। फरीदाबाद पुलिस ने अभ्यर्थियों और अभिभावकों से समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें