फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: चार लेबर कोड के विरोध में रोडवेज कर्मचारी 9 जुलाई को करेंगे हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। बल्लभगढ़ बस स्टैंड स्थित यूनियन कार्यालय में हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन और रोडवेज कर्मचारी यूनियन की बैठक हुई। बैठक में 9 जुलाई को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल की रणनीति पर चर्चा की गई। डिपो प्रधान जयपाल राठी और नरेश शर्मा ने कहा कि चार लेबर कोड, हिट एंड रन कानून, नई शिक्षा नीति, पावर बिल और पुरानी पेंशन योजना जैसी मांगों को लेकर सरकार को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सभी कर्मचारी 9 जुलाई को हड़ताल पर जाएंगे। लंबे समय से बकाया 18 महीने का डीए (महंगाई भत्ता), बोनस भुगतान, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, वेतन विसंगतियों को दूर करना, पुरानी पेंशन योजना को बहाल करना, रिक्त पदों पर भर्ती, अर्जित अवकाश की पुरानी व्यवस्था को लागू करना और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पहचान पत्र से ‘नॉट फ्री ट्रेवलिंग’ शर्त हटाने जैसी मांगों को लेकर बार-बार सरकार से आग्रह किया गया, लेकिन समाधान नहीं हुआ।।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें