फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारियों ने किया दो घंटे विरोध-प्रदर्शन

Fri, 22 Sep 2023 06:34 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप लगाया, 23 जून को बैठक में मानी थी मांगे, अब तक जारी नहीं हुआ पत्र
विज्ञापन

फोटो
शासन-प्रशासन-कर्मचारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। शुक्रवार को रोडवेज कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने चालक-परिचालकों ने मांगों को मानने के बाद पत्र जारी नहीं करने पर 2 घंटे का विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने कहा कि 23 जून को बैठक में जिन मांगों को माना गया था, उसको लेकर अभी तक कोई पत्र जारी नहीं किया है।
विज्ञापन

सांझा मोर्चा के प्रधान जयवीर राठी ने बताया कि उनकी मांग है कि जोखिम भत्ता देना, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, चालक और परिचालकों का पे ग्रेड बढ़ाना, बसों का निजीकरण रोकना और किलोमीटर स्कीम को बंद करना शामिल है। इसको लेकर परिवहन मंत्री और परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक भी हो चुकी है। जिसमें कुछ मांगों को सरकार ने मान लिया था। जिसमें परिचालकों के 35400 वेतनमान दिए जाने, 1992 से 2002 के रोडवेज के सभी कर्मचारियों की तिथि से पक्का करने आदि मांगें है। महासंघ के प्रधान सोनू नागर ने बताया कि 23 जून को उनकी परिवहन मंत्री के साथ हुई बैठक के दौरान जिन मांगों पर सहमति बनी थी। उन्हें आज तक न तो लागू किया गया है और न ही उन्हें लेकर कोई नोटिफिकेशन जारी किया गया है। पहले सरकार की ओर से पत्र जारी किया गया कि सभी कर्मचारियों को अर्जित अवकाश की छुट्टी दी जाएगी। लेकिन उसके बाद डिपो के सभी महाप्रबंधक को दूसरा पत्र जारी कर दिया कि किसी को अर्जित अवकाश का पैसा नहीं दिया जाएगा। इस मौके पर उपप्रधान साहिद खान, रविंद्र नागर, अनिल, राजवीर जायसवाल, पवन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें