फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: रोडवेज कर्मचारियों ने बल्लभगढ़ बस स्टैंड पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
समस्याओं का समाधान करने की मांग, परिवहन मंत्री के आवास के घेराव की चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। सांझा मोर्चा के आह्वान पर बल्लभगढ़ बस स्टैंड पर रोडवेज कर्मचारियों ने सोमवार को धरना प्रदर्शन किया। धरना-प्रदर्शन की अध्यक्षता डिपो प्रधान जयपाल , नरेश व राजपाल ने की। धरने का संचालन डिपो सचिव मोहम्मद जुबेर व सुरेंद्र ने किया ।

उन्होंने कहा कि सरकार ने लॉकडाउन के समय किलोमीटर स्कीम के तहत चलने वाली बसों के मालिकों को 50 करोड़ की अदायगी की थी। सरकार केवल अपने पूंजीपति साथियों के हित के बारे में सोचती है। मेहनतकश वर्ग के हितों की तरफ कोई ध्यान नहीं है। जबकि सरकार ने रोडवेज कर्मचारियों के धुलाई भत्ता में कटौती की है। इसके अलावा 18 महीने के बकाया डीए का भुगतान नहीं किया है, पिछले 10 वर्ष के बकाया बोनस का भुगतान नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जबकि लॉकडाउन के समय रोडवेज कर्मचारियों ने जान जोखिम में डाल कर प्रवासियों को उनके घर तक पहुंचाया। धरना-प्रदर्शन के माध्यम से वह सरकार से कहना चाहते हैं कि सरकार जल्द से जल्द रोडवेज कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करे। अन्यथा सांझा मोर्चा के आह्वान पर रोडवेज कर्मचारी 18 जनवरी को परिवहन मंत्री के आवास का घेराव करेंगे। इस मौके पर उप प्रधान रवि, प्रेस सचिव लालाराम, ब्लाक सचिव अनिल, इमामुद्दीन, राजकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें