फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जोधपुर और अलवर के लिए चलेगी रोडवेज बस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यालय को भेजी गई डिमांड, अनुमति मिलने पर चलाई जाएगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। बल्लभगढ़ बस डिपो से जल्द ही अलवर और जोधपुर के लिए रोडवेज बस सेवा संचालन शुरू किया जाएगा। इसको लेकर मुख्यालय के पास अनुमति के लिए पत्र भेज चुका है। अनुमति मिलने के बाद बस का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

बल्लभगढ़ बस डिपो से हर रोज करीब 168 बसें विभिन्न रूटों पर चलाई जाती हैं। इनमें धार्मिक स्थानों के साथ-साथ विभिन्न जिलों में बसों का संचालन किया जाता है। अब रोडवेज बस डिपो की ओर से अलवर और जोधपुर के लिए बस का संचालन किया जाएगा। इसको लेकर मुख्यालय के पास अनुमति के लिए पत्र भेज चुका है। अनुमति मिलने के बाद रोडवेज विभाग की ओर से बस का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोधपुर और अलवर ऐतिहासिक जगहों में शामिल
राजस्थान में बसे जोधपुर और अलवर दोनों ऐतिहासिक शहर हैं। जोधपुर मेहरानगढ़ किले और उम्मेद भवन पैलेस के लिए जाना जाता है। जबकि अलवर में बाला किला, सिटी पैलेस और मूसी महारानी की छतरी जैसे कई ऐतिहासिक स्थल हैं। इन स्थानों पर बस सेवा शुरू होने के बाद यात्रियों को अपनी संस्कृति से जुड़ने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें