फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: डिपो से अयोध्या के लिए रोडवेज बस शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़ डिपो से अयोध्या के लिए रोडवेज बस शुरू
विज्ञापन


किराया 970 रुपये रखा गया है

संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करने के इच्छुक श्रद्धालुओं के लिए बल्लभगढ़ बस डिपो से रविवार को रोडवेज बस सेवा शुरू कर दी है। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। इस दौरान परिवहन मंत्री सहित सभी विधायक और अन्य अधिकारियों ने सीकरी तक सफर भी किया। बस डिपो से सुबह साढ़े 8 बजे आगरा, लखनऊ होते हुए अयोध्या धाम पहुंचेगी जिसका किराया 970 रुपये रखा गया है।
अयोध्या धाम के लिए अभी शहर से कोई सीधी बस नहीं थी। पंचकूला से आने वाली बस में लोगों की भीड़ अधिक होती थी, जिससे लोगों को काफी परेशानी होती थी। बस के अभाव में उन्हें ट्रेन व अन्य माध्यमों से जाना पड़ता था। ऐसे लोगों के लिए रविवार को बल्लभगढ़ डिपो से सीधे बस सेवा शुरू की गई। यह बस डिपो से सुबह साढ़े 8 बजे पलवल, होडल, आगरा, मथुरा, इटावा, कानपुर, लखनऊ से होते हुए अयोध्या जाएगी। वहीं अगले दिन यह बस अयोध्या से सुबह साढ़े 9 बजे बल्लभगढ़ के लिए वापस लौटेगी। विधायक सीमा त्रिखा ने कहा कि विपक्षी लोग भारत जोड़ो यात्रा के नाम से बहुत बड़ी यात्रा निकाल रहे हैं, लेकिन भारत जुड़ता है संस्कृति से जिसका काम पीएम मोदी और सीएम मनोहर लाल बखूबी कर रहे हैं। पहले ट्रेन से सफर करने के लिए लोगों को टिकट बुक करवाने में परेशानी होती थी। इस अवसर पर विधायक राजेश नागर सहित अन्य विधायक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन






इस बस से भी कर सकते हैं सफर

पंचकूला डिपो की ओर से बृहस्पतिवार को अयोध्या के लिए बस सेवा शुरू की गई थी। यह बस अंबाला कैंट, करनाल, पानीपत, दिल्ली, सराय-काले खां, फरीदाबाद, बल्लभगढ़, पलवल, मथुरा, आगरा, लखनऊ से होते हुए अयोध्या पहुंचेगी। यह बस बल्लभगढ़ बस डिपो पर शाम को साढ़े पांच बजे आएगी। इस बस से भी श्रद्धालु अयोध्या के लिए सफर कर सकते है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें