फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: यूपी-उत्तराखंड रूट पर रोडवेज बसों का किराया बढ़ा, यात्रियों पर बढ़ा बोझ

विज्ञापन
विज्ञापन
किराये में अधिकतम 15 रुपये तक की बढ़ोतरी, टोल टैक्स की दरों में वृद्धि होने के कारण किराये में किया संशोधन
विज्ञापन


हेमलता
बल्लभगढ़। स्मार्ट सिटी से उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड जाने वाले यात्रियों को अब रोडवेज बसों में सफर करने के लिए अधिक किराया देना पड़ेगा। हरियाणा रोडवेज ने टोल टैक्स में हुई बढ़ोतरी के बाद कई लंबे रूटों की बसों का किराया बढ़ा दिया है। किराये में अधिकतम 15 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। इससे रोजाना सफर करने वाले हजारों यात्रियों की जेब पर अतिरिक्त भार पड़ेगा।


फरीदाबाद डिपो से हरिद्वार, देहरादून, हल्द्वानी और आगरा के लिए बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं। इनमें धार्मिक यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के साथ-साथ नौकरी, व्यापार और अन्य काम से जाने वाले लोग भी शामिल हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए इन रूटों पर रोडवेज की बसें संचालित होती हैं। डिपो से हर रोज दो बसें हरिद्वार, एक एसी बस देहरादून, एक सामान्य बस हल्द्वानी और 12 बसें आगरा रूट पर संचालित होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुराना और नया किराया
किराया बढ़ने के बाद फरीदाबाद से हरिद्वार जाने वाले यात्रियों को 382 रुपये की बजाये 391 रुपये किराया देना होगा। देहरादून रूट पर जाने वाले यात्रियों को अब किराया 480 रुपये की बजाय 495 रुपये देना होगा। इस रूट पर सबसे अधिक किराया बढ़ाया गया है क्योंकि इस रूट पर एसी बस का संचालन किया जाता है। वहीं हल्द्वानी जाने वाली बस का किराया 561 रुपये से बढ़कर 565 रुपये हो गया है। इसके अलावा आगरा जाने वाली बस में भी किराये में बढ़ोतरी की गई है। आगरा रूट का किराया 229 रुपये से बढ़ाकर 231 रुपये कर दिया गया है। चीफ इंस्पेक्टर पूरन का कहना है कि कुछ समय पहले उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में टोल टैक्स की दरों में वृद्धि होने के कारण बस के किराये में संशोधन किया गया है। टोल शुल्क बढ़ने से परिवहन निगम पर अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ रहा था, जिसके चलते यात्रियों से बढ़ा हुआ किराया लिया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें