फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नीलम सिनेमा के सामने सड़क किनारे बनाई गई पुलिया घंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। नीलम चौक पर नीलम सिनेमा के सामने सड़क किनारे बनाई गई पुलिया घंस गई। वहीं लोगों का कहना है कि मंगलवार रात को पुलिया धंसना शुरू हुई थी लेकिन धीरे धीरे पुलिया काफी बैठ गई। इससे लोगों को हादसे का डर बना हुआ है।

बाटा की तरफ से नीलम चौक की तरफ आ रही सड़क पर नीलम सिनेमा का सामने बनाई गई पुलिया मंगलवार रात अचानक धंसना शुरू हो गई। वहीं बुधवार तक पुलिया का एक बड़ा हिस्सा काफी बैठ गया। गनीमत रही कि रात को पुलिया बैठने के बाद कोई वाहन इसकी चपेट में आकर हादसे का शिकार नहीं हुआ है। वहीं अधिकारियों का कहना है कि इसकी जांच कर ठीक करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बताते चलें कि फरीदाबाद शहर के सबसे मुख्य चौराहों में से एक नीलम चौराहे पर पूरे दिन हजारों की संख्या में वाहन गुजरते हैं पुलिया जमीन में धंसने के कारण लोगों को हादसे का डर बना हुआ है। पुलिया धंसने से पहले यहां पर कई रेहड़ी पटरी वाले खड़े रहते थे लेकिन पुलिया धंसने के बाद वह सब हट गए हैं वहीं लोगों को रात में हादसा होने का डर बना हुआ है। खबर लिखी जाने तक पुलिस व प्रशासन की तरफ से धंसी हुई पुलिया के आस-पास वाहनों को रोकने के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें