फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 1.80 करोड़ रुपये की लागत से होगी सड़कों की मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-2 और 64 के लोगों को मिलेगी राहत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सेक्टर-2 और 64 में लगभग 1 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से सड़कों का पुनर्निर्माण और मरम्मत का कार्य किया जाएगा। जिससे क्षेत्रवासियों को आवागमन में राहत मिलेगी। शनिवार को विधायक मूलचंद शर्मा ने इस कार्य का नारियल फोड़कर शुभारंभ किया।


दोनों सेक्टरों में रहने वाले लोगों ने बताया कि बरसात के दिनों में सडकें जर्जर हो गईं थीं। इसी वजह से काफी परेशानी हो रही थी। समस्या को लेकर उन्होंने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया। इसके बाद इन सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विधायक मूलचंद शर्मा ने कहा कि बल्लभगढ़ क्षेत्र के हर वार्ड और सेक्टर का संतुलित विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि जल्द ही अन्य सेक्टरों में भी अधूरे विकास कार्यों को पूरा करवाया जाएगा। ताकि जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इस मौके पर पार्षद योगेश शर्मा, किरण बाला, पूर्व पार्षद हर प्रसाद गौड, मंडल अध्यक्ष संजय जांगिड़, स्वराज भाटी, सीएम विंडो एमिनेंट सदस्य राहुल, राजन त्यागी गोयल, आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें