फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ग्रेटर फरीदाबाद स्थित सेक्टर-87 की सड़कें होंगी जगमग

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से 65 लाख रुपये की लागत से लगाई जाएगी स्ट्रीट लाइट
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद स्थित सेक्टर-87 में सड़कों को जगमग करने की योजना बनाई गई है। सड़कों को नए तरीके से डिजाइन किया जाएगा, जिससे उनकी चमक और सुंदरता बढ़ेगी। इस योजना में सड़कों की सतह को बेहतर बनाने के साथ-साथ सड़कों को सजाने के लिए लाइटिंग का भी उपयोग किया जाएगा।
विज्ञापन

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर 87 की सड़कों को रोशन करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। सेक्टर में बिजली लाइन बिछाने, स्ट्रीट लाइट लगाने के साथ ही नए ट्रांसफार्मर लगाने का काम भी किया जाएगा। इन कामों को चार महीने में पूरा करने का टारगेट रखा गया है। विभाग ने फरीदाबाद के नए सेक्टरों में इंटरनल डेवलपमेंट का काम शुरू किया हुआ है। कुछ सेक्टरों में काम हो चुके हैं और कुछ में काम जारी हैं। सेक्टरों में सड़क, सीवर व पानी आदि कामों के साथ ही बिजली संबंधित कामों को भी पूरा किया जा रहा है। यहां पर बचे हुए हिस्से में बिजली संबंधित कामों को पूरा किया जाएगा। यहां पर सड़कों पर स्ट्रीट लाइट लगाने, बिजली की नई लाइन बिछाने व नए ट्रांसफार्मर स्थापित करने का काम किया जाएगा। इस काम पर लगभग 65 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसको लेकर विभाग की ओर से निविदा जारी कर दी गई है। जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा। एचएसवीपी बिजली विंग के कार्यकारी अभियंता अश्वनी गौड़ ने बताया कि सेक्टर-87 में बिजली संबंधित कामों को जल्द ही शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें