फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कई गांवों की सड़कें होंगी चकाचक, मंत्री ने किया निर्माण कार्य का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
10 करोड़ 64 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा काम, आवागमन होगा आसान
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो


फरीदाबाद। केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने अटाली, तिगांव, घरोड़ा और मोहना में सड़कों के निर्माण कार्यों तथा गांव अटाली में फिरनी निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। शुभारंभ गांव के बुजुर्गों द्वारा नारियल फोड़कर परंपरागत तरीके से किया गया।

इस अवसर पर लगभग 10 करोड़ 64 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का आरंभ हुआ। इनमें बल्लभगढ़-तिगांव-मंझावली सड़क के मरम्मत कार्य पर 4 करोड़ 83 लाख रुपये, मोहना से मोहना पुल तक सड़क निर्माण पर 2 करोड़ 80 लाख रुपये खर्च होंगे। वहीं घरोड़ा से घुरासन तक सड़क निर्माण पर 1 करोड़ 15 लाख रुपये, मोठूका से अटाली तक सड़क की मरम्मत पर 1 करोड़ 46 लाख रुपये, तथा अटाली गांव की फिरनी निर्माण पर परिषद स्कीम द्वारा 40 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन


कृष्णपाल गुर्जर ने इस अवसर पर कहा कि पिछले 10 से 11 वर्षों में जिले में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं, जिनका प्रमाण हर गांव, हर सड़क और प्रत्येक सार्वजनिक सुविधा में स्पष्ट दिखाई देता है। इस अवसर पर जिला परिषद चेयरमैन विजय लोहिया, जिला परिषद उपाध्यक्ष धर्म सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन

अंडरपासों में पानी निकासी की स्थायी व्यवस्था की जाएगी

मोहना से मोहना पुल तक सड़क के निर्माण कार्य के शुभारंभ दौरान केजीपी (कुंडली-मानेसर-पलवल ) एक्सप्रेसवे के अंडरपास में पानी भरने की समस्या पर भी ग्रामीणों ने मंत्री का ध्यान आकर्षित किया। इस पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह समस्या केवल मोहना की नहीं है, बल्कि जहां-जहां से केजीपी एक्सप्रेसवे गुजरता है, वहां सभी अंडरपासों में है। उन्होंने कहा कि सरकार इस समस्या से अवगत है और जल्द ही सभी अंडरपासों में पानी निकासी की स्थायी व्यवस्था कर समाधान किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि विकास कार्यों में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी और समय पर सभी वादे पूरे किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें