बल्लभगढ़। आरडब्ल्यूए प्रोग्रेसिव सेक्टर-2 की ओर से 28 सितंबर को शहीद ए आजम भगत सिंह की जयंती मनाई जाएगी। यह निर्णय रविवार को संस्था की बैठक में लिया गया। इसकी अध्यक्षता चेयरमैन होराम ने की।
उन्होंने बताया कि शहीद भगत सिंह की जयंती 28 सितंबर को प्रत्येक वर्ष मनाई जाती है। यह दिन उनके बलिदान और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में उनके अमूल्य योगदान को याद करने के लिए समर्पित है। संवाद