फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ग्रेटर फरीदाबाद में 33 करोड़ से किया जाएगा सड़कों और गोल चक्करों का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
मंत्री राजेश नागर ने की विकास कार्यों की शुरुआत, अधिकारी करेंगे निगरानी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। हरियाणा सरकार के मंत्री राजेश नागर ने तिगांव में 33 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि इसके अंतर्गत ग्रेटर फरीदाबाद की मुख्य सड़कों और गोल चक्करों का निर्माण किया जाएगा।

स्थानीय बुजुर्गों के हाथों नारियल फुड़वाकर विकास कार्य शुरू करवाने के बाद मंत्री राजेश नागर ने कहा कि ग्रेटर फरीदाबाद की सड़कों और गोल चक्करों को बनाने का काम तेजी पर है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का विकास बोल रहा है। उन्होंने कहा कि आज 29 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों का निर्माण और चार करोड़ रुपये की लागत से गोल चक्करों का निर्माण एवं सौंदर्यीकरण करने का काम पूरा किया जाएगा, जिसे जल्द से जल्द पूरा करने के लिए ठेकेदार को निर्देश दिए गए हैं। वहीं अधिकारियों को उनकी निगरानी करने के लिए भी कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बचे हुए गोल चक्करों का भी जल्द होगा सौंदर्यीकरण

मंत्री राजेश नागर ने कहा कि बाकी बचे गोल चक्करों के लिए भी जल्द से जल्द टेंडर जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ग्रेटर फरीदाबाद समेत समस्त तिगांव विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य तेजी पर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें