फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: रोड़ी डालने के दो साल बाद भी सड़क निर्माण अूधरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोतई-बहबलपुर मार्ग की बदहाली से 20 से अधिक गांवों के लोगों की आवाजाही प्रभावित
विज्ञापन

बिखरी हुई रोड़ी के कारण लोगों को करना पड़ रहा परेशानी का सामना
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सोतई से बहबलपुर गांव को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पिछले करीब दो साल से अधूरी पड़ी है। सड़क निर्माण के नाम पर करीब दो साल पहले मार्ग पर रोड़ी डाल दी गई थी, लेकिन डामरीकरण का काम आगे नहीं बढ़ा। समय बीतने के साथ सड़क पर पड़ी रोड़ी बिखर गई है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग केवल सोतई और बहबलपुर को ही नहीं जोड़ता, बल्कि फतेहपुर बिल्लौच होते हुए पलवल की ओर जाने वाले 20 से अधिक गांवों के लोगों के लिए महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है।



सोतई के रहने वाले लोगों के अनुसार करीब दो वर्ष पहले सड़क पर निर्माण के लिए रोड़ी डाली गई थी। इसके बाद काम अधूरा छोड़ दिया गया। अब रोड़ी सड़क पर जगह-जगह बिखरी हुई है। दोपहिया वाहन चालकों के लिए इस रास्ते से निकलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि बिखरी रोड़ी के कारण वाहन फिसलने की घटनाएं होती रहती हैं और कई लोग चोटिल भी हो चुके हैं। सड़क की स्थिति खराब होने के कारण कुछ लोगों ने इस रास्ते से आवागमन कम कर दिया है।
विज्ञापन




लोगों से बात



करीब दो साल पहले सड़क पर रोड़ी डालकर निर्माण कार्य शुरू किया गया था, लेकिन इसके बाद काम आगे नहीं बढ़ा। अब रोड़ी जगह-जगह बिखर गई है, जिससे रोजाना आवागमन में परेशानी होती है। -सतेंद्र सोलंकी
सड़क की खराब हालत का सबसे ज्यादा असर दोपहिया वाहन चालकों पर पड़ रहा है। बिखरी रोड़ी के कारण वाहन फिसलने का खतरा बना रहता है। कई बार लोग संतुलन बिगड़ने से गिर भी चुके हैं।- कृष्ण रावत
विज्ञापन







संबंधित विभाग को सड़क का निर्माण कार्य जल्द पूरा करना चाहिए। लंबे समय से सड़क पर रोड़ी पड़ी होने के कारण लोगों का समय और वाहन दोनों प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने मार्ग का डामरीकरण जल्द कराने की मांग की है। - अनिल, सरपंच, गांव बहबलपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें