संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल।
जिले के चांदहट गांव में फिरनी सड़क निर्माण कार्य को लेकर गंभीर आरोप लगाने का मामला आए हैं। गांव के सरपंच रोहताश ने आरोेप लगाया है कि फिरनी पर पुराने और टूटे ब्लॉक लगाए जा रहे हैं। जिसके बाद सड़क की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। सरपंच के अनुसार यह निर्माण करीब तीन साल पुराने टेंडर के तहत कराया जा रहा है। जिसकी शिकायत वह कई बार प्रशासन से कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
सरपंच रोहताश के बताया कि हथीन क्षेत्र से कहीं और उपयोग में आ चुके पुराने ब्लॉक लाकर चांदहट गांव में लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में न तो गिट्टी का इस्तेमाल किया जा रहा है और न ही लोडर से समुचित दबाव बनाया जा रहा है। केवल दो फिट मिट्टी डालकर ब्लॉक को बिछाया जा रहा है, जिससे सड़क की मजबूती पर गंभीर खतरा है। उन्होंने आशंका जताई की इस तरह बनी सड़क दस दिन भी नहीं टिक पाएगी। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।