फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बारिश में बह गई 97 करोड़ की लागत से बनी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद से ग्रेटर नोएडा जाने के लिए बनाई गई थी सड़क
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तिगांव। फरीदाबाद से ग्रेटर नोएडा को जोड़ने के लिए खेड़ी पुल से मंझावली यमुना पुल तक बनी सड़क बारिश में बह गई है। इसे बनाने पर 97 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। दावा था कि यह परियोजना सफर को सुगम बना देगी, लेकिन बरसात ने इन दावों पर पानी फेर दिया।
फरीदाबाद के खेड़ी गांव से मंझावली के रास्ते यमुना पार ग्रेटर नोएडा जाने वाली 19 किलोमीटर लंबी सड़क बनाई गई थी बारिश की वजह से गांव जसाना से गांव मंझावली को जाने वाली 7 किलोमीटर लंबी सड़क के किनारे जगह-जगह से टूट गए हैं। सड़क के किनारों की मिट्टी पूरी तरह बह गई। इससे दोनों तरफ गहरी खाइयां बन गईं। कई हिस्सों में सड़क के नीचे की मिट्टी बह गई। इसकी वजह से अगर कोई भारी वाहन उस सड़क से होकर गुजरता है तो वह बड़े हादसे का शिकार हो सकता है। सड़क किसी भी समय धंस सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को भी पहुंचा नुकसान
सड़क के नीचे से बहकर जो मिट्टी निकली, वह सीधे आसपास के किसानों के खेतों में जा गिरी। किसानों का आरोप है कि उनकी बेलदार फसल जो अभी उगने शुरू हुई थी। वह पूरी तरह मिट्टी के नीचे दब गई। इस वजह से किसानों को आर्थिक नुकसान हुआ है। उनका आरोप है कि सड़क के खराब निर्माण का खामियाजा अब उन्हें भुगतना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता प्रकाश लाल का कहना है कि सड़क पर बने गड्ढों को जल्द ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें