फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: रिवाजपुर आंदोलन को मिला भारतीय किसान यूनियन का समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
- कूड़ा घर बनाने के विरोध में एक माह से कर रहे प्रदर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। रिवाजपुर में प्रस्तावित कूड़ा घर के विरोध को मंगलवार को एक माह पूरा हो गया। इस आंदोलन को मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन संघ (भानु) का समर्थन मिला। धरना स्थल पर आयोजित एक महापंचायत में हजारों ग्रामवासियों ने मिलकर कूड़ाघर बनाने का विरोध किया।
विज्ञापन


लोगों ने सरकार को चेतावनी दी कि सभी 16 गांव एकजुट होकर हरियाणा सरकार और केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर का भारी विरोध करने के लिए लगातार साल 2024 तक बैठने के लिए तैयार हैं। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव किरणपाल ठाकुर ने मंच से आंदोलन को अपना पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि उनका संगठन जल, जंगल, जमीन, गंगा और यमुना को बचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस क्षेत्र की जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आंदोलन को मजबूत करने के लिए तैयार है। उनका कहना है कि रिवाजपुर और आसपास के गांवों में बनने वाले कूड़ा घर का दुष्प्रभाव केवल फरीदाबाद तक नहीं बल्कि इस क्षेत्र से लगते हुए नोएडा के इलाकों को भी प्रभावित करेगा। गाजीपुर, बंधवाड़ी और अलीपुर आदि स्थानों पर बने कूड़ाघर का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि यह कूड़े का ढेर नहीं बल्कि नरक का ढेर बनाने की तैयारी है। जिसमें आसपास के सभी गांवों और शहरवासियों को जुड़ना चाहिए। आंदोलनकारियों ने बताया कि प्रशासन अपने हिस्से का काम भी जनता से करवाना चाहती है। वैकल्पिक जमीन ग्रामवासियों ने ढूंढ दी है परन्तु अब प्रशासन दबाव बना रहा है कि वहां के संभावित विरोध को रोकने का काम भी 16 गांवों के लोग करें। मंच का संचालन कर रहे सेव फरीदाबाद के अध्यक्ष पारस भारद्वाज व ललित चौहान ने कहा कि रिवाजपुर में कूड़ा घर बनाने का आदेश देने से पहले प्रशासन ने इस क्षेत्र की जनता से पूछा नहीं था कि अब वैकल्पिक स्थान पर जनता की सहमति बनवाने पर सरकार ज़ोर दे रही है। संघर्ष समिति के अध्यक्ष नाहर सिंह चौहान ने कहा कि गांव में कूड़ा घर नहीं बनने दिया जाएगा।गांव भूपानी से कुसुम भाटी, महावतपुर से कंवरसिंह व ददसिया से कुलदीप त्यागी ने इसे महिलाओं का आंदोलन बताते हुए कहा कि क्षेत्र की मातृ शक्ति चिलचिलाती धूप में एक महीने से बैठी है परन्तु स्थानीय नेता खामोश हैं। इस मौके पर माला चौहान, लाडो ठाकुर, बिंदु , रोहताश चौधरी, जसराम, उदयवीर , ममता तिवारी (भाकियू), गब्बर चौहान (भाकियू) व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें