फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 60 फीट रोड पर गहरे गड्ढे से हादसे की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। शहर के 60 फीट रोड पर एक बड़ा हिस्सा लंबे समय से क्षतिग्रस्त पड़ा है। हाल की बारिश के बाद गहरे गड्ढे में पानी भर जाने से उसकी गहराई दिखाई नहीं दे रही, जिससे हादसों की आशंका बढ़ गई है। स्थानीय निवासियों और राहगीरों का कहना है कि इस मार्ग से गुजरना जोखिम भरा हो गया है।
विज्ञापन


गौतम, शकुन व संदीप चोपड़ा के अनुसार बारिश के दौरान गड्ढा पूरी तरह पानी से भर जाता है, जिससे वाहन चालकों को इसका अंदाजा नहीं लग पाता। कई दोपहिया चालक और पैदल राहगीर इसमें गिरकर चोटिल हो चुके हैं। रात के समय और भी अधिक खतरा बना रहता है, क्योंकि पानी भरे गड्ढे का पता नहीं चल पाता।
विज्ञापन


लोगों का आरोप है कि सड़क की मरम्मत को लेकर कई बार संबंधित विभाग और प्रशासन से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें