फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: फुटपाथ पर लहूलुहान मिला रिक्शा चालक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
घर से 200 मीटर दूर संदिग्ध हालात में मिला शव, पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी
विज्ञापन


तीन बेटियों के पिता थे मनोज, दो बेटियां हैं दिव्यांग
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। कोतवाली थाना क्षेत्र के एसी नगर में रहने वाले रिक्शा चालक मनोज (42) का शव शुक्रवार सुबह घर से करीब 200 मीटर दूर फुटपाथ पर लहूलुहान अवस्था में मिला। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, जबकि पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब छह बजे स्थानीय लोगों ने एसी नगर मोड़ के पास एक व्यक्ति को खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस ने शव की पहचान एसी नगर निवासी मनोज के रूप में कराई। उनके सिर के पीछे गंभीर चोट के निशान थे और घटनास्थल पर काफी मात्रा में खून पड़ा हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया। मनोज के भांजे पवन ने बताया कि पुलिस की सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे। उनके अनुसार मनोज का एक कान बुरी तरह कटा हुआ था और सिर के पीछे गहरी चोट लगी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कुछ लोग घटना को सड़क हादसा बता रहे हैं, लेकिन शरीर पर अन्य कोई चोट या घिसटने के निशान नहीं मिले। ऐसे में परिवार को आशंका है कि मनोज की हत्या की गई है। परिजनों के अनुसार मनोज रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। परिवार में उनके माता-पिता और तीन बेटियां हैं। बड़ी बेटी करीब 10 वर्ष की है, जबकि दो छोटी बेटियां दिव्यांग हैं। उनकी पत्नी का कोरोना काल में निधन हो चुका है। बृहस्पतिवार शाम वह रिक्शा चलाने के लिए घर से निकले थे, लेकिन रात को वापस नहीं लौटे। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि कोतवाली थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। परिजनों और आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें