फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: फरीदाबाद के 18.80 लाख मतदाताओं तक पहुंचेगा पुनरीक्षण अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
राजनीतिक दलों से मांगा सहयोग, 15 जुलाई तक घर-घर भरवाए जाएंगे गणना प्रपत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिले के करीब 18.80 लाख मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में सही और अद्यतन रखने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान तेज कर दिया गया है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त आयुष सिन्हा ने मंगलवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक कर सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल बूथ लेवल एजेंट-2 (बीएलए-2) की नियुक्ति में तेजी लाएं ताकि मतदाताओं तक समय पर पहुंच बन सके और किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम सूची से छूटने न पाए।

लघु सचिवालय में आयोजित बैठक में डीसी ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 15 जून से अभियान का पहला चरण शुरू हो चुका है। इसके तहत बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित कर रहे हैं और 15 जुलाई तक इन्हें भरवाकर वापस लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में मतदाताओं की संख्या काफी अधिक है, इसलिए राजनीतिक दलों और उनके बीएलए-2 की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण हो जाती है।
विज्ञापन


आयुष सिन्हा ने कहा कि यदि कोई मतदाता निर्धारित समय तक अपना गणना प्रपत्र जमा नहीं करता है तो उसका नाम प्रारूप मतदाता सूची में शामिल होने में दिक्कत आ सकती है। इसलिए सभी दल अपने स्तर पर लोगों को जागरूक करें और प्रपत्र भरने में सहयोग दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन मतदाताओं के पास वर्ष 2002 या उससे पहले के रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं हैं, उनके लिए भी गणना प्रपत्र जमा करने में कोई बाधा नहीं होगी। ऐसे मामलों की जांच बाद में की जाएगी।
विज्ञापन


बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने बूथ पुनर्गठन, पुराने रिकॉर्ड, ऑनलाइन खोज में आ रही दिक्कतों और प्रपत्र वितरण से जुड़े सुझाव रखे। डीसी ने अधिकारियों को इन समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाना है, जिससे प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सही रूप में दर्ज हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें