फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पोर्टल पर लंबित शिकायतों पर समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
नगराधीश ने लापरवाही बरतने पर अधिकारियों को विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देशानुसार समाधान प्रकोष्ठ की टीम द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक विशेष डाउट क्लियरिंग सेशन आयोजित किया गया था। इस सत्र में समाधान पोर्टल में किए गए नवीनतम तकनीकी बदलावों की जानकारी दी गई और समाधान शिविर, सीएम विंडो, एसएमजीटी व जनसंवाद पोर्टल पर लंबित शिकायतों की समीक्षा की गई। बैठक के बाद नगराधीश (सीटीएम) अंकित कुमार ने जिला स्तर के अधिकारियों के साथ बैठक कर स्पष्ट किया कि केवल औपचारिकता पूरी करने या हस्ताक्षर करने से शिकायतें बंद नहीं की जाएंगी, शिकायतकर्ता का पूर्ण संतुष्टि के साथ समाधान होना अनिवार्य है।
विज्ञापन


सीटीएम अंकित कुमार ने निर्देश दिए कि अगली समीक्षा बैठक से पूर्व सभी विभाग अपनी अद्यतन कार्रवाई रिपोर्ट (एटीआर) निर्धारित प्रारूप में अपलोड करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पुलिस और नगर निगम को छोड़कर अन्य सभी विभाग अपनी रिपोर्ट का एसडीएम स्तर से सत्यापन अवश्य कराएं। यदि किसी मामले में समाधान गुणवत्तापूर्ण नहीं पाया गया, तो उस शिकायत को पुनः खोला जाएगा और संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि पेंडेंसी और री ओपन मामलों के आंकड़ों में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ, तो इसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। इस समीक्षा बैठक में एसडीएम फरीदाबाद अमित कुमार, एसडीएम बल्लभगढ़ मयंक भारद्वाज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें