फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतों का समाधान कागजों में नहीं, जमीन पर उतर कर करें : महापौर

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रवीण बत्रा ने अधिकारियों को सख्त लहजे में दिए निर्देश, नगर निगम के समाधान शिविर में आए 60 मामले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। नगर निगम द्वारा आयोजित जनसुनवाई शिविर में महापौर प्रवीण बत्रा जोशी ने अधिकारियों पर थोड़ सख्ती की। उन्हें निर्देश दिए कि जनता की शिकायतों का समाधान केवल कागजों पर नहीं बल्कि धरातल पर दिखना चाहिए। मेयर ने कहा कि अगर शिविर में आई शिकायतें दोबारा आती हैं, तो वे स्वयं अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण करेंगी। सोमवार को आयोजित जनसुनवाई शिविर में शहर के विभिन्न हिस्सों से लगभग 60 शिकायतें प्राप्त हुईं।
नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में एडिशनल कमिश्नर सलोनी शर्मा ने भी अधिकारियों को प्रॉपर्टी आईडी से जुड़ी समस्याओं को तुरंत प्रभाव से हल करने के आदेश दिए। इसमें सेक्टर-45 के निवासियों ने सीवर लाइन डैमेज होने और पानी की किल्लत की समस्या रखी, जबकि सेक्टर-81 के लोगों ने सफाई व्यवस्था और जर्जर सड़कों का मुद्दा उठाया। सैनिक कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति और सेक्टर-11 में अवैध कब्जों की शिकायतें प्रमुख रहीं। प्रॉपर्टी आईडी और कॉमर्शियल गतिविधियों से जुड़ी शिकायतों पर एडिशनल कमिश्नर ने संबंधित अधिकारियों को तुरंत जवाबदेही तय करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिविर में पार्षद मनोज नास्वा के साथ पहुंचे एसजीएम नगर के निवासियों ने बताया कि सड़क निर्माण का वर्क ऑर्डर जारी हुए आठ महीने बीत चुके हैं, लेकिन काम शुरू नहीं हुआ है। इस पर सलोनी शर्मा ने विभाग को जल्द से जल्द निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए। इसके अलावा एनआईटी और बसेलवा कॉलोनी से आई शिकायतों का भी मौके पर संज्ञान लिया गया। इस अवसर पर जॉइंट कमिश्नर गजेंद्र सिंह, पीआरओ जोगेंद्र रावत और विभिन्न वार्डों के पार्षद सहित निगम के आला अधिकारी मौजूद रहे। निगम प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि सभी शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। इस संबंध में संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें