फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तिरखा कॉलोनी के लोगों ने विधायक के समक्ष सड़क-सीवर और पेयजल की समस्या उठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


फरीदाबाद। बल्लभगढ़ की तिरखा कॉलोनी में सड़क, सीवर और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी से परेशान लोगों ने शुक्रवार को विधायक मूलचंद शर्मा से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान कॉलोनीवासियों ने ज्ञापन सौंपते हुए जल्द समाधान की मांग की।

स्थानीय लोगों ने बताया कि तिरखा कॉलोनी लंबे समय से विकास कार्यों की अनदेखी का शिकार है। अधिकांश गलियां अभी तक पक्की नहीं हैं और सीवर व्यवस्था भी बदहाल है। बरसात के दौरान जगह-जगह जलभराव और कीचड़ होने से लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि विकास के नाम पर अब तक कॉलोनी में कोई ठोस कार्य नहीं हुआ है।
विज्ञापन


कॉलोनीवासियों का कहना है कि वे कई बार संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के समक्ष अपनी समस्याएं रख चुके हैं, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल सका।
विज्ञापन


विधायक मूलचंद शर्मा ने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी समस्याएं पूरी तरह जायज हैं। उन्होंने बताया कि बरसात का मौसम समाप्त होते ही तिरखा कॉलोनी में सड़क, सीवर और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर शुरू कराए जाएंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भी आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने की बात कही, ताकि क्षेत्रवासियों को जल्द राहत मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें