फरीदाबाद। सेक्टर-3 में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से आरडब्ल्यूए की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान स्थानीय निवासियों ने सेक्टर में बढ़ती गंदगी और नियमित सफाई न होने जैसी समस्याओं पर गहरी चिंता जताई। आरडब्ल्यूए प्रधान सुभाष लाम्बा ने बताया कि सेक्टर में सफाई कर्मचारी नहीं पहुंचते हैं। इससे जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं, जिससे बीमारी फैलने का खतरा भी बना हुआ है। आरडब्ल्यूए ने नगर निगम से अपील की कि सेक्टर में सफाई कर्मियों की संख्या बढ़ाई जाए। संवाद