फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सेक्टर-70 की मलबरी काउंटी सोसाइटी के लोग टूटी सड़कों से परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
जगह-जगह हो गए हैं बड़े गड्ढे, मुख्य रास्ते से गुजरना खतरे से नहीं है खाली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

तिगांव। ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-70 स्थित मलबरी काउंटी सोसाइटी के लोग लंबे समय से बदहाल सड़कों की समस्या से जूझ रहे हैं। गांव मुजेड़ी से मलबरी काउंटी सोसाइटी की ओर जाने वाला मुख्य रास्ता पूरी तरह से टूट चुका है। सड़क पर जगह-जगह बड़े और गहरे गड्ढे हो चुके हैं, जिससे यहां से गुजरना किसी खतरे से कम नहीं रह गया है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह सड़क सोसाइटी का प्रमुख मार्ग है, जिससे रोजाना सैकड़ों लोग आवाजाही करते हैं। बच्चों का स्कूल जाना हो या बुजुर्गों का अस्पताल आना-जाना हर किसी को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हल्की बारिश में ही सड़क पर पानी भर जाता है और गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे हादसों की आशंका और बढ़ जाती है।
विज्ञापन


दुपहिया वाहन चालकों के लिए सबसे ज्यादा खतरा
सड़क की जर्जर हालत के चलते दुपहिया वाहन चालक सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। कई बार बाइक और स्कूटी सवार फिसलकर गिर चुके हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय हालात और भी बदतर हो जाते हैं, क्योंकि अंधेरे में गड्ढे नजर नहीं आते और लोग चोटिल हो रहे हैं।


शिकायतों के बाद भी नहीं मिली राहत

मलबरी काउंटी सोसाइटी के लोगों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभाग और प्रशासन को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक सड़क की मरम्मत को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन





इस सड़क से रोज गुजरना मजबूरी है, लेकिन हर दिन हादसे का डर बना रहता है। बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह रास्ता बेहद खतरनाक हो चुका है। -विमल उपाध्याय, आरडब्ल्यूए प्रधान


हम टैक्स और मेंटेनेंस शुल्क समय पर देते हैं, लेकिन बदले में ऐसी बदहाल सड़क मिल रही है। कई बार वाहन खराब हो चुके हैं। -नितिन गर्ग, सोसाइटी निवासी


सड़क खराब होने से ग्राहकों की आवाजाही कम हो गई है। बारिश में पूरा रास्ता पानी से भर जाता है। -अतुल शर्मा, सोसाइटी निवासी


अगर जल्द सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो हम प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। प्रशासन को तुरंत ध्यान देना चाहिए। -राकेश खुराना,सोसाइटी निवासी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें