फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सेक्टर-10 हाउसिंग बोर्ड में गंदगी से निवासी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। सेक्टर-10 हाउसिंग बोर्ड के निवासी इन दिनों गंदगी की समस्या से परेशान हैं। सेक्टर में जगह- जगह कूड़े के ढेर लगे होने से लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम की ओर से लंबे समय से कोई सफाई कर्मचारी क्षेत्र में नहीं पहुंचा है।

निवासी वासुदेव ने बताया कि सड़कों और गलियों में फैली गंदगी से बदबू बढ़ रही है और बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। सड़क पर कूड़ा फैलाना न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि इससे डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। दुर्गंध के कारण क्षेत्र में रहना मुश्किल हो गया है। निवासी दीपक गलियों व सड़कों पर कई जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। कई बार लावारिस पशु कूड़े के ढेर पर प्लास्टिक खाते नजर आते हैं। नगर निगम की ओर से न तो गंदगी को लेकर कोई कदम उठाया जा रहा है और न ही लावारिस पशुओं को लेकर कोई योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय निवासी सुनील ने कहा कि कई बार प्रशासन से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें