फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में खारे पानी की समस्या से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। सेक्टर-29 स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के निवासी वर्षों से खारे पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से यह समस्या बनी हुई है, लेकिन संबंधित विभाग की ओर से अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं किया गया है। खारे पानी के कारण दैनिक उपयोग, पीने और घरेलू कार्यों में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


आरडब्ल्यूए प्रधान दीपक यादव और निवासी जगदीश व संजय के अनुसार कई बार जलापूर्ति विभाग और अन्य संबंधित अधिकारियों को शिकायतें दी गईं, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। लोगों का आरोप है कि जलापूर्ति के दौरान कई बार गंदा और दूषित पानी भी सप्लाई किया जाता है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




निवासी महेंद्र, हरपाल और मुकेश का कहना है कि खारा पानी उपयोग योग्य नहीं होने के कारण उन्हें निजी टैंकरों से पानी मंगवाना पड़ता है। इससे हर महीने अतिरिक्त खर्च बढ़ रहा है और परिवारों की आर्थिक स्थिति पर भी असर पड़ रहा है। खासकर मध्यम और निम्न आय वर्ग के परिवारों को अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कॉलोनीवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि पानी की गुणवत्ता की जांच कर समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए और स्वच्छ पेयजल की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, जिससे लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें