फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: चार सेक्टरों के लोगों को सीवर जाम से मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन



मास्टर सीवर लाइनों की कराई जाएगी सफाई, 2.67 करोड़ रुपये होंगे खर्च
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। घरों के बाहर सीवर का गंदा पानी जमा होने, बदबू फैलने और सड़कों पर जलभराव जैसी समस्याओं से जूझ रहे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) ने शहर के चार क्षेत्रों की मास्टर सीवर लाइनों की सफाई कराने की योजना बनाई है। इसके तहत सेक्टर-23, 25, 53 और प्रतापगढ़ जोन की मुख्य सीवर लाइनों से गाद और कचरा निकाला जाएगा। इस काम पर करीब 2.67 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
गौरतलब है कि मास्टर सीवर लाइन में गाद और कचरा जमा होने का असर आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ता है। घरों से निकलने वाला गंदा पानी जब मुख्य लाइन में रुक जाता है तो सेक्टरों और आसपास की कॉलोनियों में सीवर जाम होने लगते हैं। इससे लोगों को घरों के बाहर गंदा पानी जमा होने, गलियों में बदबू फैलने और सड़कों से गुजरने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार सीवर का पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर फैल जाता है, जिससे पैदल चलने वालों और वाहन चालकों को परेशानी होती है। बारिश के दौरान सीवर में पानी का दबाव बढ़ने से स्थिति और बिगड़ जाती है।
विज्ञापन

सफाई के बाद एक साल तक एजेंसी संभालेगी व्यवस्था
एफएमडीए ने इस बार केवल सीवर लाइनों की सफाई कराने तक योजना सीमित नहीं रखी है। चयनित एजेंसी को गाद निकालने के साथ एक साल तक लाइनों के संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी भी दी जाएगी। इससे सफाई के बाद दोबारा गाद जमा होने और सीवर निकासी बाधित होने की समस्या पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

-
वर्जन
चार सेक्टरों में सीवर सफाई के लिए योजना बनाई गई है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा।- ओमदत्त, कार्यकारी अभियंता, एफएमडीए


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें