फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सीवर लाइनों की सफाई के लिए मशीन किराए पर लेना निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-78 से 89 तक रहने वाले लोगों को सीवर ओवरफ्लो और जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) ने सीवर लाइनों की सफाई के लिए सुपर सकर मशीन किराये पर लेने की योजना तैयार की है। इस पर प्राधिकरण करीब 4.20 लाख रुपये खर्च करेगा। मशीन को 60 दिन के लिए किराये पर लिया जाएगा। हाल ही में मंत्री राजेश नागर ने एफएमडीए के अधिकारियों के साथ बैठक की थी। इसमें ग्रेटर फरीदाबाद की कई आरडब्ल्यूए के प्रधानों ने सीवर ओवरफ्लो और जाम की समस्या उठाई थी। एफएमडीए के कार्यकारी अभियंता ओमदत्त का कहना है कि ग्रेटर फरीदाबाद में सीवर लाइनों की सफाई के लिए योजना तैयार की गई है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही जल्द काम शुरू करा दिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें