फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: गंदगी व सीवर ओवरफ्लो की समस्या से जूझ रहे निवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर संवाद कार्यक्रम
विज्ञापन

- सेक्टर 64 निवासियों ने संवाद कार्यक्रम में रखीं समस्याएं

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर- 64 में सीवर ओवरफ्लो और गंदगी के कारण निवासियों को परेशानी हो रही है। पार्कों में स्ट्रीट लाइट न होने के चलते अंधेरा छाया रहता है। वहीं दीवारें भी टूटी हुई हैं, जिसको ठीक नहीं कराया गया है। इसको लेकर एचएसवीपी के दफ्तर में कई बार शिकायत की जा चुकी है। अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। रविवार को लोगों ने संवाद कार्यक्रम में यह समस्या मुख्य रूप से उठाई और प्रशासन से समाधान की मांग की।
हरीश, चेतन, अनिल, मुन्ना, गिरधारी, वीरेंद्र, सतवीर, प्रेमराज व अन्य निवासियों का कहना है कि सेक्टर में सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। सफाई कर्मचारी आते हैं, लेकिन सफाई नहीं करते हैं। इससे चारों ओर गंदगी के कारण दुर्गंध का सामना भी करना पड़ता है। कर्मचारी केवल फोटो लेकर भेज देते हैं। इसके अलावा यहां एक भी स्ट्रीट लाइट नहीं लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सीवर ओवरफ्लो की समस्या का समाधान अभी तक नहीं किया गया है। गंदा पानी सड़कों पर बहता रहता है। प्रशासन की ओर से दादा-पोता ट्रैक बनाया गया है, लेकिन वह केवल दिखावे के लिए है। निवासियों का कहना है कि इन सभी समस्याओं को सुनने वाला कोई नहीं है। उम्मीद है कि आपके माध्यम से अधिकारी सुन लें और जल्द इसका समाधान करें।

निवासियों से बातचीत

प्रशासन की ओर से कोई सुविधा नहीं मिल रही है। चारों ओर गंदगी का आलम है, जिसका समाधान नहीं किया जा रहा है। - हरीश गौड़, आरडब्ल्यूए प्रधान

स्ट्रीट न होने से महिलाओं की सुरक्षा को लेकर डर बना रहता है। वहीं पार्क के गड्ढे भी हम खुद अपने खर्च पर भरवाते हैं। - नरेश चौहान, निवासी

दादा-पोता ट्रैक बनाकर छोड़ दिया गया है। यहां न तो कोई कर्मचारी पहुंचते हैं और न ही कोई सफाई करता है। - रमेश गिरी, निवासी

समस्याओं को लेकर प्रशासन से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।- अजय कुमार, निवासी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें