फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मांगें पूरी होने के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन के साथ बातचीत के बाद सभी मांगों पर सहमति बनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में डॉ. विवेक जांगड़ा के समर्थन में सोमवार सुबह शुरू हुई रेजिडेंट डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल मंगलवार को मांगें पूरी होने के बाद समाप्त हो गई। पीजी और सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर सुबह करीब 9 बजे अस्पताल परिसर में धरने पर बैठे थे। डॉक्टरों ने बताया कि प्रशासन की ओर से उनकी सभी मांगें मान ली गई हैं, जिसके बाद हड़ताल खत्म कर दी गई।

डॉक्टर डॉ. विवेक जांगड़ा के उपचार से जुड़े मामले में व्यवस्थागत चूक की जिम्मेदारी तय करने और कार्रवाई की मांग कर रहे थे। उनकी मांगों में डॉ. विवेक के उपचार का खर्च ईएसआईसी की ओर से वहन करना, उनके परिजनों से माफी मांगना और भविष्य में स्थायी न्यूरोलॉजिकल समस्या होने पर उचित मुआवजा देना शामिल था। इसके अलावा रेजिडेंट डॉक्टरों के स्वास्थ्य बीमा कवरेज से संबंधित मांग पर भी कार्रवाई की मांग की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेजिडेंट डॉक्टरों ने बताया कि प्रशासन के साथ बातचीत के बाद सभी मांगों पर सहमति बन गई है। इसके बाद उन्होंने आंदोलन समाप्त कर दिया। अब हड़ताल खत्म होने के बाद अस्पताल की अन्य चिकित्सा सेवाएं भी सामान्य रूप से संचालित होने लगी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें