फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बाटा फ्लाईओवर पर मरम्मत शुरू शाम को लगा लंबा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। शहर में यातायात के सबसे अधिक दवाब वाले पुलों में शामिल बाटा रेलवे फ्लाईओवर (आरओबी) की मरम्मत का कार्य शनिवार से शुरू होते ही ट्रैफिक पर असर दिखने लगा। प्रशासन द्वारा जारी रूट डायवर्जन के बावजूद शाम के व्यस्त समय में एक लेन बंद किए जाने से शहर के कई हिस्सों में लंबा जाम लग गया और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

पिछले सप्ताह हुए यातायात अव्यवस्था के अनुभव से सबक लेते हुए इस बार प्रशासन ने मरम्मत कार्य को चरणबद्ध तरीके से करने की योजना बनाई थी। इसके तहत शनिवार से पहले चरण का काम शुरू किया गया जिसमें हार्डवेयर चौक से बाटा चौक की ओर जाने वाला मार्ग बंद रखा गया है जबकि विपरीत दिशा का रास्ता चालू है।
विज्ञापन


शाम के पीक आवर में जैसे ही लेन बंद की गई नीलम फ्लाईओवर, बाटा चौक और ओल्ड फरीदाबाद की ओर जाने वाले मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कई जगहों पर ट्रैफिक रेंगता नजर आया और लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में सामान्य से काफी अधिक समय लगा।
विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस की ओर से पहले ही वैकल्पिक मार्गों के उपयोग और अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह दी गई थी। प्रमुख चौराहों पर पुलिसकर्मी भी तैनात रहे लेकिन अचानक बढ़े दबाव के कारण व्यवस्था पूरी तरह सुचारु नहीं रह सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें