फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सोसाइटी की लाइट ठीक कराना पड़ा भारी, बिल्डर ने लगाया चोरी का आरोप

Thu, 18 Apr 2024 11:01 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कनिष्का टावर सोसायटी के छह निवासियों पर बिल्डर ने दर्ज कराई रिपोर्टसंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। मूलभूत सुविधाओं से जूझ रहे कनिष्का टावर सोसाइटी के लोगों की मुसीबत बढ़ गई है। बिल्डर ने 6 निवासियों पर सोसाइटी के पार्क में लगी दो लाइटें चोरी करने का आरोप लगाया है। बुधवार को इस संबंध में पुलिस ने लोगों से पूछताछ की। शनिवार को लोगों को अपना पक्ष रखने के लिए थाने बुलाया गया है। वहीं, निवासियों का कहना है कि खराब लाइटों की जगह नई लाइटें लगवाई गई हैं, दोनों पुरानी लाइटों को सिक्योरिटी गार्ड को सौंप दिया है।

सेक्टर-34 स्थित कनिष्का टावर सोसाइटी में साल 2004 से 178 परिवार रह रहे हैं। सोसाइटी में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। आरोप है कि टावर्स की हालत काफी खराब है। दीवारों से आए दिन प्लास्टर गिर रहा है। इसके अतिरिक्त पेयजल संकट भी बना हुआ है। कॉमन पार्क में लगी सीमेंट की बेंच और कुर्सियां क्षतिग्रस्त हैं, जिससे बच्चों के चोटिल होने का खतरा बना हुआ है। पार्क और कॉमन एरिया की लाइटें भी खराब हैं, जिससे शाम ढलते ही अंधेरा छा जाता है। स्थानीय निवासी अंकुश अग्रवाल ने बताया कि पार्क सहित सोसाइटी की लाइटें खराब हैं, बिल्डर से शिकायत के बाद सुनवाई नहीं हुई। रविवार को आपस में पैसे एकत्रित करके पार्क की दो खराब लाइटों की जगह नई लाइटों को लगवाया गया था। खराब लाइटें सिक्योरिटी गार्ड के रूम में रखी हुई हैं। निवासियों का कहना है कि ये आरोप निराधार हैं। लोग जब भी बिल्डर की शिकायत करते हैं, वह अलग-अलग तरीके से लोगों को परेशान करता है, जिला प्रशासन को इस संबंध में कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन

हाईकोर्ट में चल रहा मामला
वर्ष 2019 से सोसाइटी के लोग ऑडिट की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। लोग बिल्डर से सोसाइटी हैंडओवर करने की मांग कर रहे हैं। आरोप है कि बिल्डर सोसाइटी हैंडओवर करने के नाम पर आनाकानी कर रहा है। यह मामला हाईकोर्ट में जा चुका है। इस संबंध में 15 अप्रैल को सुनवाई होनी थी, लेकिन तारीख बढ़ाकर 13 मई कर दी गई है। इस संबंध ग्रेटर दिल्ली प्लानर्स लिमिटेड प्राइवेट के प्रतिनिधि सुनील शर्मा और राजीव शर्मा से संपंर्क किया गया।
विज्ञापन



वर्जन
सोसाइटी से लाइटें चोरी हुई हैं। कुछ निवासियों पर बिल्डर का आरोप है, मामले की जांच की जा रही है। शनिवार को लोगों को थाना बुलाया गया है। - कुलदीप, सराय थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें