फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: भीकम कॉलोनी की सरकारी जमीन पर फिर कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
निगम की सीलिंग बेअसर, किराये और अवैध गतिविधियों के आरोप
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम की कार्रवाई के बावजूद भीकम कॉलोनी और आजाद नगर से सटी सरकारी जमीन पर दोबारा अतिक्रमण का मामला सामने आया है। आरोप है कि पहले सील किए गए निर्माण को हटाकर दबंगों ने फिर से कब्जा जमा लिया और वहां बने कमरों को किराये पर दिया जा रहा है जिससे आसपास के लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक यह जमीन करीब 1500 से 2000 वर्ग गज की है, जिस पर पहले नगर निगम की ओर से सार्वजनिक शौचालय बनाए गए थे। समय के साथ इस जमीन पर अवैध निर्माण खड़ा कर लिया गया। शिकायत मिलने पर निगम ने कुछ महीने पहले कार्रवाई करते हुए कमरों को सील कर दिया था लेकिन अब उसी स्थान पर दोबारा गतिविधियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन


विमिन पावर ट्रस्ट की अध्यक्ष चांदनी आजाद ने बताया कि इस जमीन पर कब्जा कर कुछ लोग इसे कमाई का जरिया बना रहे हैं। आरोप है कि यहां किराये पर कमरे देने के साथ-साथ जुआ और सट्टा जैसी अवैध गतिविधियां भी संचालित हो रही हैं जिससे क्षेत्र का माहौल प्रभावित हो रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि अतिक्रमण के कारण न केवल सार्वजनिक संपत्ति पर कब्जा हो रहा है बल्कि भविष्य में यह जमीन विवाद का कारण भी बन सकती है। लोगों ने निगम प्रशासन से सख्त और स्थायी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


इस मामले में नगर निगम के जॉइंट कमिश्नर करण भदौरिया का कहना है कि निगम ने कार्रवाई की है और जमीन की पैमाइश के लिए तहसीलदार को पत्र भेजा गया है। पैमाइश के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें