फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: क्रूस के साथ पैदल यात्रा कर ईसा मसीह के बलिदान को किया याद

Fri, 29 Mar 2024 10:53 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
- गुड फ्राइडे के दिन शहर के सभी गिरिजाघरों में विशेष प्रार्थना आयोजित, क्रूस का रास्ता नाटिका का मंचन किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ईसाई समुदाय के लोगों ने गुड फ्राइडे के दिन शहर के गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा आयोजित कर ईसा मसीह के बलिदान को याद किया। इस दौरान क्रूस का रास्ता नाटिका का मंचन किया। इस अवसर पर ईसाई समुदाय के लोगों ने एनआइटी-5 से हाथों में क्रूस लेकर बीके चौके स्थित सेंट जोनस चर्च तक पैदल यात्रा निकाल कर प्रभु के बताए मार्ग पर चलने के लिए लोगों को प्रेरित किया। लोगों ने प्रभु के बलिदान को गीतों और भजनों के माध्यम से याद किया।
सेंट जोसफ चर्च के अलावा एनआईटी- पांच सेंट जोसेफ स्कूल में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर प्रभु के बलिदान काे याद किया गया। इस दौरान ईसाई धर्म के मानने वालों ने एक लघु नाटिका क्रूस का रास्ता के माध्यम से ईसा मसीह के बलिदान का दर्शाया। ईसाई समुदाय के लोगों ने एनआइटी पांच से हाथों में क्रूस लेकर बीके चौके स्थित सेंट जोनस चर्च तक पैदल यात्रा निकाल कर प्रभु के बताए मार्ग पर चलने के लिए लोगों को प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान ईसा मसीह की करीब 10 फुट की मूर्ति को ताबूत में डालकर चर्च तक पैदल लाया गया। इसके पश्चात चर्च में विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई। जिसमे बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर ईसा मसीह के बताए मार्गाें पर चलने का संकल्प लिया। सेंट जोसफ चर्च के फादर रवि ने बताया कि गुड फ्राइडे को ईसा मसीह के बलिदान दिवस के रूप में याद किया जाता है। इस दिन सभी उनके बताए रास्तों पर चलने का संकल्प लेते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें