फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मौसम का बदला मिजाज, बारिश के साथ पड़े ओले

Fri, 29 Mar 2024 10:53 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
- देर शाम हुई बारिश से लोगों को गर्मी से मिली राहत, ओले भी गिरे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। देर शाम हुई हल्की बारिश के शहर के लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। वहीं, शहर के कुछ हिस्सों में तेज और मध्यम बारिश हुई। कई जगहों पर ओले भी गिरने की संभावना जताई गई। शनिवार को भी बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह की शुरुआत तेज धूप और पसीने वाली गर्मी के साथ हुई। होली के बाद अचानक गर्मी बढ़ गई है, दोपहर में सड़कों पर लू चलने की स्थिति थी। मौसम विभाग के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं शाम होते ही मौसम का मिजाज बदल गया, हल्की और मध्यम बारिश से गर्मी से राहत मिली। एनआईटी एरिया में शाम को लोग घरों से बाहर निकलकर पार्कों में टहलते हुए दिखाई दिए। वहीं, बल्लभगढ़ के कई हिस्सों में गरज के साथ तेज और मध्यम बारिश हुई है, कई स्थानों पर ओले भी गिरे हैं। शनिवार को भी शहर के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हो सकती है, अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट होने की संभावना है। लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें