फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: चार सेक्टरों सहित पांच इलाकों में सीवर जाम से मिलेगी मुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
नवंबर से सीवर लाइनों की सफाई का काम शुरू होने की उम्मीद, , 12 करोड़ का बजट मंजूर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। एफएमडीए ने शहर के अलग-अलग चार सेक्टर और एक कॉलोनी के लोगों को सीवर जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए सीवर लाइनों की सफाई की कार्ययोजना को मंजूरी दी है। इसके लिए 11 करोड़ 91 लाख रुपये का बजट खर्च होगा। अगले माह से सीवर लाइनों की सफाई का कार्य शुरू होने की उम्मीद है। सीवर लाइनों की सफाई के इस कार्य से सेक्टर-23, 25, 53, 55 और संजय कॉलोनी की दो लाख से ज्यादा की आबादी को फायदा होगा।
फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) ने संजय कॉलोनी की 33 फुट रोड पर सीवर की समस्या से राहत दिलाने के लिए मास्टर सीवर लाइन की सफाई के साथ-साथ मरम्मत की कार्ययोजना बनाई है। इसके लिए नौ करोउ़ 24 लाख रुपये का बजट मंजूर किया है। इसके लिए एफएमडीए ने टेंडर लगा दिया है। इस परियोजना के तहत मशीन वाउंड स्पाइरल लाइनिंग (एमडब्ल्यूएसएल) तकनीक से सीवर लाइन की सफाई, गाद निकालने और क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत करने का काम किया जाएगा। इससे सीवर व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। इसके अलावा इस परियोजना में प्रतापगढ़ स्थित मास्टर पंपिंग स्टेशन से संबंधित मास्टर सीवर लाइन को दुरुस्त किया जाएगा। इसके लिए आधुनिक एमडब्ल्यूएसएल तकनीक का इस्तेमाल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तकनीक के माध्यम से मौजूदा सीवर लाइन के अंदर विशेष स्पाइरल लाइनिंग तैयार कर उसे मजबूत किया जाता है। इससे कई परिस्थितियों में पुरानी लाइन को पूरी तरह खोदकर बदलने की जरूरत कम होती है। उधर, एफएमडीए द्वारा शहर के सेक्टर-23, 25, 53 और 55 में सीवर व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए दो करोड़ 67 लाख रुपये के बजट को मंजूरी दी है। इसके तहत उपरोक्त एरिया के अंतर्गत प्रतापगढ़ जोन की मास्टर सीवर लाइनों से गाद निकालने, सफाई करने और उनके रखरखाव का काम किया जाएगा। परियोजना में सीवर लाइनों का एक साल तक संचालन और रखरखाव भी शामिल है। इस कार्य से सीवर जाम होने और दूषित पानी की निकासी की समस्या से लोगों को निजात मिलने की उम्मीद है। एफएमडीए के कार्यकारी अभियंता ओमदत्त ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कंपनी का चयन हो जाता है तो अगले माह से सफाई कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें