फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: महंगे किराये से मिलेगा छुटकारा, जिले में बनेगा गर्ल्स हॉस्टल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के कॉलेजों में दस हजार से अधिक छात्राएं करती हैं पढ़ाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। नए बजट में फरीदाबाद जिले की छात्राओं के लिए बड़ी सौगात की घोषणा की गई है। बजट प्रावधानों के तहत जिले में गर्ल्स हॉस्टल का निर्माण किया जाएगा। इससे फरीदाबाद के साथ-साथ पलवल सहित आसपास के जिलों से पढ़ाई के लिए आने वाली छात्राओं को सीधा लाभ मिलेगा। लंबे समय से छात्राएं सुरक्षित और सस्ते आवास की मांग कर रही थीं, जिसे अब पूरा किए जाने की उम्मीद है।

जानकारी के अनुसार फरीदाबाद जिले के नेहरू कॉलेज, महिला कॉलेज, नचौली, खेड़ी गुजरान सहित अन्य सरकारी महाविद्यालयों में करीब दस हजार से अधिक छात्राएं अध्ययनरत हैं। इतनी बड़ी संख्या होने के बावजूद जिले के किसी भी कॉलेज में गर्ल्स हॉस्टल की सुविधा उपलब्ध नहीं है। इसके कारण छात्राओं को या तो दूर-दराज से रोजाना आना-जाना पड़ता है या फिर महंगे किराये पर निजी पीजी और कमरों में रहना मजबूरी बन जाता है।
विज्ञापन


नए गर्ल्स हॉस्टल के निर्माण से छात्राओं को सुरक्षित वातावरण में रहने की सुविधा मिलेगी। इससे उनका समय और खर्च दोनों बचेगा, जिसका सीधा असर उनकी पढ़ाई पर पड़ेगा। अभिभावकों को भी अपनी बेटियों की सुरक्षा को लेकर राहत मिलेगी। शिक्षा से जुड़े लोगों का कहना है कि गर्ल्स हॉस्टल बनने से जिले में उच्च शिक्षा के प्रति लड़कियों का रुझान और बढ़ेगा। खासकर ग्रामीण और आसपास के जिलों की छात्राएं भी बिना किसी डर के फरीदाबाद में पढ़ाई कर सकेंगी।

सेक्टर सात में अनाथ लड़कियों के लिए बना है हॉस्टल

सेक्टर साथ स्थित स्कूल में अनाथ लड़कियों के लिए हॉस्टल बना है। यह छह से 14 वर्ष की बच्चियों के लिए बनाया गया है। जानकारी के अनुसार इसकी क्षमता 100 के करीब है। इसमें बच्चियों के लिए सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं। नया हॉस्टल बनने से जिले में दो हॉस्टल हो जाएंगे।

वर्जन-

जिले में बाहर से छात्राएं कम ही आती हैं। हालांकि हॉस्टल बनने से उनको अवश्य फायदा होगा। यह सरकार का बेहतर कदम है। - रितिका गुप्ता, उच्च शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन


इस बजट का सदुपयोग ऐसा हो जो सही मायने में सुधार के रूप में आम जनता को दिखाई दे। हॉस्टल में लड़कियों को सारी सुविधाएं मिलें, ताकि उनको कोई परेशानी न हो। - कैलाश शर्मा, महासचिव, अभिभावक एकता मंच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें